फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu apolitical picketed against the Consolidation Department

Muzaffarnagar News: चकबंदी विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरना

Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu apolitical picketed against the Consolidation Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा के कार्यकर्ताओं ने चकबंदी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा।

किसान मजदूर संगठन और गांव सादपुर के बाद सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा के पदाधिकारियों ने चकबंदी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि तहसील जानसठ के गांव आलमपुर में विधवा महिला गुरजीत कौर के पति ने 2018 में कृषि भूमि खरीदी थी, जिसका बैनामा व दाखिल खारिज हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अब कुछ लोग चकबंदी कर्मचारियों से सांठगांठ कर भूमि अपनी बताकर बेसहारा महिला को परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा गांव कुल्हेड़ी में किसान तालिब के खेती की कीमत में उलटफेर कर लेखपाल ने कीमत सही करने के नाम पर तालिब से बीस हजार रुपये ले लिए और अब उसे डराया जा रहा है। गांव पुरबालियान में 35 वर्षों से चकबंदी चल रही है। किसान कब्जे के लिए तैयार हैं, लेकिन वहां भी गड़बड़ी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप से मांग की है कि सभी मामलों का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, अमरीश, रागिब, जोनी, नौशाद मलिक, शाहनज़र त्यागी, कमल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed