{"_id":"6056428f8ebc3e8d2b2dc80c","slug":"beautification-of-panchmukhi-mahadev-with-rs-48-52-lakhs-muzaffarnagar-news-mrt53089395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमुखी महादेव का 48.52 लाख रुपये से सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमुखी महादेव का 48.52 लाख रुपये से सुंदरीकरण
विज्ञापन
मीरापुर में नगर पंचायत द्वारा बनायी सडको का लोकार्पण करते चैयरमैन व ई.ओ.।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंचमुखी महादेव का 48.52 लाख रुपये से सुंदरीकरण
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर का 48.52 लाख रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इससे पहले सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता संजीव संगम ने किया। उन्होंने कहा कि पंचमुखी महादेव मंदिर को सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित किया है, जिसके चलते इसका सुंदरीकरण किया जाना है। इसके तहत मंदिर के मुख्य द्वार के साथ ही मंदिर परिसर में इंटर लॉकिंग सड़कें, लाइटें, यात्री कक्ष और आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 24 लाख रुपये अवमुक्त भी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे की 20 चीनी मिलों के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण को मंजूरी दे चुकी है। पूर्व जिला पंचायत नजर सिंह, इंद्रपाल कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश खटीक, राकेश, नरेंद्र गर्ग, कुबरेदत्त, सरोज बाला, विपिन राजवंशी, कृष्णपाल, राजीव गुप्ता, मोहन सिंह और सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
मंदिर के सुंदरीकरण का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम शेरनगर के प्राचीन शिव मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास और विधानसभा के विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीति के अंतर्गत प्रदेश के पर्यटन स्थलों को संरक्षित एवं संवर्धित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने मूल लक्ष्य ‘अंत्योदय’ को केंद्रित करते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आवास, श्रम सेवायोजन आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, राजीव सिंह, सुखदर्शन सिंह बेदी, जितेंद्र कुच्छल, सुधीर कर्नल, शिवराज त्यागी, पद्म सिंह तोमर, हरेंद्र पाल, हरीश गोयल, प्रमोद बलभद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

मीरापुर में योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्ध्यिं की पुस्तिका का विमोचन करते विधायक व भाजपा कार्य?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन