{"_id":"61dc867f7c76ec58ec407b00","slug":"be-careful-corona-confirmed-in-290-people-muzaffarnagar-news-mrt5729371129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाइए, 290 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाइए, 290 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मे कारेना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का खतरा तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 290 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 707 पर पहुंच गए हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के 11 बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने के कार्य में जुटा हुआ है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि संक्रमण की जांच के लिए सोमवार को विभिन्न स्थानों पर 3419 लोगों की जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का कार्य भी किया है। सोमवार को कुल 290 संक्रमण के केस सामने आए हैं, इनमें पहले संक्रमित मिल चुके लोगों के कांटेक्ट वाले 208 केस है। जाहिर है कि कोरोना संक्रमण की चेन लगातार बढ़ रही है। अब तक 31 हजार 584 कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं। दूसरी लहर में 269 लोगों की मौत हो गई थी।
बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे लोग
रोजाना कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन लोग एहतियात बरतते नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर बिना मास्क के ही लोग घूमते हुए दिखाई दिए। मास्क नहीं तो सामान नहीं के नियम का पालन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
एक हजार सक्रिय मामलों पर बढ़ेगी पाबंदी
कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक सक्रिय मामले होते ही जिले में पाबंदियां बढ़ जाएगी। जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ा है, उससे मंगलवार या बुधवार तक ही संक्रमण का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचने की आशंका बन रही है।