{"_id":"65c13de74dfa46c5150eb319","slug":"barat-house-being-built-in-place-of-garbage-house-on-roorkee-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-116365-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रुड़की रोड के कूड़ा घर के स्थान पर बन रहा बरात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रुड़की रोड के कूड़ा घर के स्थान पर बन रहा बरात घर
Tue, 06 Feb 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
विकास की बात:
- शहर के गरीब, मध्यम परिवार कर सकेंगे अपनी बेटियों की शादी
- नगर पालिका ने 3.95 करोड़ में सीएनडीएस को दी निर्माण की जिम्मेदारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड के कूड़ाघर की जगह पर नगर पालिका बरात घर बनवा रही है। पालिका ने 3.95 करोड़ में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी है। इस बरात घर में शहर के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे। शादी के लिए पालिका बहुत कम किराया लेगी।
नगर पालिका परिषद को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रुड़की रोड पर कूड़ा डालने की जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पालिका ने इस जमीन पर बरात घर बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर पालिका को तीन करोड़ 95 लाख जारी कर दिया। नगर पालिका ने यहां बरात घर बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को दी है। यहां नगर पालिका की लगभग दस बीघा जमीन है। नगर पालिका शादी के लिए यहां बड़ा हॉल, कमरे, शौचालय आदि बनवा रही है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह बरात घर शासन के निर्देश पर बनवाया जा रहा है। इस बरात घर को बनवाने का उद्देश्य शहर की गरीब और मध्यम वर्ग की जनता को शादी के लिए जगह उपलब्ध कराना है। नगर पालिका इसका बहुत ही कम किराया रखेगी, जिससे गरीब आदमी को कोई परेशानी न हो। पालिका बोर्ड बैठक में किराया तय किया जाएगा। शहर की गरीब जनता के लिए पालिका का यह बड़ा उपहार सिद्ध होगा।