फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banking services affected by strike announcement

हड़ताल की घोषणा से प्रभावित हुई बैंकिंग सेवाएं

Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banking services affected by strike announcement
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। निजीकरण के विरोध में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठनों ने देश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। दो दिवसीय हड़ताल को बैंक संघों ने समर्थन किया है। जिस कारण सभी बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई। अधिकतर सभी बैंकों के अधिकारी अपनी-अपनी शाखाओं में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह में बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा के कारण कस्बा व देहात की सभी बैंकों की सभी शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई। किसी बैंक में आधे से अधिक कर्मचारी तथा किसी बैंक में आधे व उससे कम कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बुढ़ाना के अधिकारी अशरफ अली तथा पंजाब नैशनल बैंक की शाखा बुढ़ाना के शाखा प्रबंधक हरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सभी बैंकों के कई-कई संगठन हैं। जो अधिकारी व कर्मचारी जिस संगठन से संबंधित है, वे उसी के निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं। कुछ बैंक संघों की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा से अधिकतर व्यापारियों में मायूसी दिखाई दी। ग्रामीणों में कम परेशानी दिखाई दी। व्यापारी राजेश संगल, अभिषेक संगल, महेश जैन व मेडिकल लाइन के व्यापारी टीटन सैनी का कहना है कि कैश के लेनदेन अथवा ड्राफ्ट आदि बनवाने में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा। मार्च के अंतिम दो दिनों में बैंकों की क्लोजिंग कार्य के कारण वैसे भी पेरेशानी होती है। मार्च के अंतिम सप्ताह में हड़ताल की घोषणा गलत है। कुछ व्यापारियों ने बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के निजीकरण के विरोध को उचित ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed