फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balloon seller dies in Muzaffarnagar due to cylinder explosion

गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा

Sun, 28 Mar 2021 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Balloon seller dies in Muzaffarnagar due to cylinder explosion
मुजफ्फरनगर : डल्लू देवता के पास गुब्बारे भरने का सिलिंडर के फटने के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिलिंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ डल्लू देवता पर रविवार सुबह गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में गुब्बारे विक्रेता की मौत हो गई, जबकि महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से वार्ता कर मृत युवक के परिजनों को पांच लाख की मदद उपलब्ध कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ डल्लू देवता पर गांव लकड़संधा निवासी आशु (21) सुबह आठ बजे गैस के गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान अचानक गैस भरने वाला सिलिंडर तेज धमाके से फट गया। सिलिंडर फटने से आशु के साथ ही वहां खड़े मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी नवनीत भारद्वाज, मोहल्ला खादरवाला निवासी दीपक व उसकी पत्नी स्नेहा, अतुल व बबीता भी घायल हो गए। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से आशु को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन नवनीत को एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा उसे ऋषिकेश एम्स रेफर करा दिया। उधर, गंभीर घायल आशु को मेरठ ले जाए जाते समय उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन बीच रास्ते से उसे लौटाकर फिर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल में भी उपचार दिया जा रहा है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से वार्ता कर मृत आशु के परिजनों को पांच लाख की मदद स्वीकृत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed