फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balaji rode on the golden chariot, the city bowed down

स्वर्ण रथ पर बालाजी सवार, नतमस्तक हुआ शहर

Sun, 17 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Balaji rode on the golden chariot, the city bowed down
शोभायात्रा में शामिलराम दरबर की सुंदर झांकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले तो शहर श्रद्धा और भक्ति में डूब गया। भगवा ध्वज लहराया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पूजन में पहुंचे। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर फूल बरसाए। भव्य झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर भारत के 11 बैंड के अलावा डीजे की धुन पर हनुमान का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

श्रीबालाजी धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में सुबह बालाजी धाम मंदिर में स्वर्ण शृंगार, दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जगदीश पांचाल, भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग समेत अन्य अतिथियों ने केक काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। बाला जी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर निकले तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंगे पैर बाबा का रथ खींचा। जय श्रीराम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। गणपति धाम मंदिर से लेकर शोभायात्रा के सभी मार्गों पर पुष्प बरसाए गए। रथ की अगुवाई बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण शृंगार के साथ भक्तों पर कृपा बरसाते दिखाई दिए। शोभायात्रा में दिव्य एवं अलौकिक झाँकियों ने सभी का मन मोह लिया। रथयात्रा को लेकर मार्ग में पड़ने वाले मंदिर भव्य रूप से सजे दिखाई दिए। मंदिर समिति के चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी. लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन बिंदल, श्रवण गुप्ता और उदित का सहयोग रहा।

बालाजी जन्मोत्सव में शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी हनुमान की सुंदर झांकी व झूमते श्रद्वालु। ।

बालाजी जन्मोत्सव में शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी हनुमान की सुंदर झांकी व झूमते श्रद्वालु। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शोभायात्रा में शामिल हनुमान व शिव की सुंदर झांकी।

शोभायात्रा में शामिल हनुमान व शिव की सुंदर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शोभायात्रा में शामिल बालाजी की मूर्ति का फलो से किया गया श्रृंगार।

शोभायात्रा में शामिल बालाजी की मूर्ति का फलो से किया गया श्रृंगार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed