फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baghra's mason murdered in Panipat

बघरा के राजमिस्त्री की पानीपत में हत्या

Sat, 08 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Baghra's mason murdered in Panipat
मुजफ्फरनगर। बघरा निवासी राजमिस्त्री की पानीपत में घर से बुलाकर ले जाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश पानीपत के किला थाना क्षेत्र में पुटानी रोड पुलिया के पास पड़ी मिली। युवक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी जमील (38) पुत्र वसीम करीब आठ माह से छोटे भाई खलील के साथ हरियाणा प्रांत के पानीपत में किला थाना क्षेत्र में रह रहा था। दोनों भाई वहां राजमिस्त्री का काम करते थे। खलील के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे कार सवार कुछ युवक जमील को घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर पुटानी पुलिया के पास पड़ा मिला। जमील के चेहरे पर गोली मारी गई थी और उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधे गए थे। खलील ने अज्ञात के खिलाफ किला थाने में हत्या की तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किला थाने के एसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed