फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Athlete had given his life for being sent to jail in a false case

झूठे मुकदमे में जेल भेजने पर एथलीट ने दी जान

Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Athlete had given his life for being sent to jail in a false case
मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में एथलीट युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भैसी के जंगल में सोमवार को पेड़ से लटका मिला था राज्य स्तर के एथलीट का शव
विज्ञापन

सुसाइड नोट में युवती के परिजनों पर झूठे मामले में फसाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भैसी के जंगल में सोमवार को राज्य स्तर के एथलीट का शव पेड़ से लटका मिला था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के दादा ने मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। सुसाइड नोट का जिक्र करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भिजवाकर आत्महत्या को उकसाने वाले युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली हाल निवासी जमना विहार खतौली महेशचंद सैनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पौत्र राहुल राज्य स्तर का एथलीट था। वह सोमवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए गया था। जिसका शव जौली राइट रजवाहे की पटरी के पास भैसी के किसान नीरज के ईख के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला था। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखी बातों का भी शिकायती पत्र में जिक्र किया गया है। परिजनों ने शिकायती पत्र में कहा कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाया गया था। पीड़ित परिजनों ने युवती के परिजनों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली के एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास कर रहा था।
विज्ञापन

मुझसे नहीं जिया जाएगा
सुसाइड नोट में एथलीट राहुल ने लिखा कि 19 महीने जेल में रहकर मेरी लाइफ बेकार हो चुकी हैं। झूठा केस लगाकर मुझे फंसाया गया। वह लड़की मेरी दोस्त थी। उसे जॉब दिलाने के लिए बुलाया था। मैं चाहता हूं कि लड़की के माता पिता से पूछताछ हो कि उन्होंने मुझे गलत क्यों फंसाया था। झूठा केस लगने से जिंदगी खराब हो गई है, ये कलंक लेकर मुझसे नहीं जिया जाएगा। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed