{"_id":"61706a074f89a05c7d75b064","slug":"arrested-over-arrest-of-youth-muzaffarnagar-news-mrt561535733","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरसिंह हत्याकांड में युवक को हिरासत में लेने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरसिंह हत्याकांड में युवक को हिरासत में लेने पर बखेड़ा
विज्ञापन
पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेने पर पुरकाजी थाने पर जमा भीड़
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीर सिंह हत्याकांड: युवक को हिरासत में लेने पर बखेड़ा
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव मांडला में ग्रामीण की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी के साथ इंस्पेक्टर की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी धीर सिंह की गत एक अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। अगले दिन गांव के तालाब में ग्रामीण का शव मिला था, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव निवासी तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जांच में उक्त तीनों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसे लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट के साथ ही थाने पर भी धरना-प्रदर्शन किया था। इसी दौरान तीन दिन पूर्व पुलिस ने ग्रामीण के चारों बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया था। इस पर चारों को छोड़ दिया गया था।
बुधवार को फिर से थाना पुलिस ने कस्बा निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिस पर आसपा के विधानसभा महासचिव शमशेर फरीदी कई लोगों के साथ थाने पहुंचे और युवक को छोड़ने की मांग की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कुछ देर बाद उसे छोड़ने के लिए कहा तो शमसेर फरीदी उसे उसी समय साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। इंस्पेक्टर के साथ नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया। इस दौरान टीकम बोद्ध, पोपीन कुमार, इनाम अहमद और दिलशाद आदि मौजूद रहे।