फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 356, air health did not improve even on the second day

एक्यूआई 356, दूसरे दिन भी नहीं सुधरी हवा की सेहत

Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
AQI 356, air health did not improve even on the second day
एक्यूआई 356, दूसरे दिन भी नहीं सुधरी हवा की सेहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हवा की सेहत में दूसरे दिन भी स्तरीय सुधार नहीं दिखा। एयर क्वालिटी इंडेक्स चार सौ से नीचे गिरकर 356 पर जरूर पहुंचा, लेकिन हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर रही।
सुबह-शाम के समय स्मॉग से लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। प्रदूषण के कारण यहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। सुबह से ही स्मॉग का असर देखने को मिला। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस तरह बिगड़ गई हवा
तिथि एक्यूआई
23 नवंबर 226
24 नवंबर 378
25 नवंबर 356
26 नवंबर 423
27 नवंबर 352
आंखों और सांसों को बचाना होगा
खराब हवा मुश्किलें खड़ी कर रही है। सांस, अस्थमा, टीबी के मरीज बेहाल है। लोगों की खांसी की परेशानी बढ़ गई है। आंखों में जलन से लोग बेहाल दिखे। गले में खरास की समस्या रही। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीज प्रदूषित हवा से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग ने कराया छिड़काव
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि शहर में जगह-जगह पानी का छिड़काव कराया गया है। एंटी स्मॉग गन का प्रयोग भी किया गया। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कूड़ा न जलाएं। निर्माण सामग्री खुले में न डालें। निर्माण स्थलों और फैक्टरी में पानी का छिड़काव करते रहें।

बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रविंद्र सिंह का कहना है कि मास्क का प्रयोग जरूर करें। हवा की गुणवत्ता खराब होने से अस्थमा के मरीज भी बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed