फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appearance of 19 villages will change with Rs 3.80 crore

तीन करोड़ 80 लाख से बदलेती 19 गांव की सूरत

Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Appearance of 19 villages will change with Rs 3.80 crore
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के 25 गांवों का चयन हुआ है। 19 गांवों के लिए 20-20 लाख रुपये जारी हुए है। छह गांवों के लिए पैसे की मांग की गई है। इन गांवों में भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को आदर्श गांव का रूप देने की पहल शुरू हो चुकी है। इन गांवों में अब सड़कों की बदहाली देखने को नहीं मिलेगी। गांवों में नाली से लेकर शौचालय तक सब ठीक मिलेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित बाहुल्य 25 गांवों का चयन हुआ है। प्रत्येक गांव को इंटर लॉकिंग, नाली मरम्मत, कूड़ा घर, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप, शौचालय आदि के लिए 20-20 लाख जारी किया गया है। इन गांवों को 3.80 करोड़ रुपया जारी हुआ है। ये गांव अब तक 3,31,78,000 रुपया खर्च कर चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक ने बताया कि प्रत्येक गांव को 20 लाख मिला है, लेकिन कुछ गांवों में पूरा पैसा खर्च नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बदलेगा गांवों का स्वरूप : यादव
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों का स्वरूप बदला नजर आएगा। इन गांवों का समुचित विकास होगा। गांवों सड़क, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त होगी। जल्द ही छह गांवों के लिए भी पैसा जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों का हुआ चयन
मोरना ब्लाक का शुक्रतारी, सदर का बीवीपुर, मंधेडा, जानसठ ब्लाक का जलालपुर नीला, खतौली का मुबारिकपुर, इस्लामाबाद, बाडपुर, जंधेडी जाटान, पुरकाजी का भैसानी, खेडकी, मिर्जापुर, चमरावाला, अब्दुलपुर, चरथावल ब्लाक का रूकनपुर, रसूलपुर, अकबरगढ, बाननगर, बाढ, कसियारा शामिल है। जो छह बाकी है उनमें सदर ब्लाक का रामपुर, चरथावल का कल्लरपुर, दधेडूकलां, ज्ञानामाजरा, पुरकाजी का लखनौती, खोरकी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed