{"_id":"5f99bfb78ebc3eefbc77f1af","slug":"anti-smog-gun-will-hit-air-pollution-muzaffarnagar-news-mrt508419436","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी स्मॉग गन से होगा वायु प्रदूषण पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी स्मॉग गन से होगा वायु प्रदूषण पर वार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब एंटी स्मॉग गन से पानी की छिड़काव किया जाएगा। जल्द ही दो एंटी स्मॉग गन जिले के मुख्य चौराहों पर और धूल ग्रसित इलाकों में लगाई जाएगी।
एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी गंभीर है। इसके रोकथाम के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जनपद में भी वायु प्रदूषण खराब स्थिति में है। ईपीसीए के चेयरमैन डॉ भूरेलाल जिले का भ्रमण कर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं। उड़ती धूल और जलाए जा रहे कूड़े के कारण वायु गणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक्यूआई 285 दर्ज किया गया। अब बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए दो एंटी स्मॉग गन मंगवाई गई है। इनसे से पानी का छिड़काव किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि डीएम की पहल पर दो एंटी स्मॉग गन खरीदी गई है, जिनको जनपद के मुख्य चौराहों और धूल वाले क्षेत्र में धूल को नियंत्रण करने के लिए लगाया जाएगा। एंटी स्मॉग गन में पानी का प्रयोग करते हुए करीब 30 मीटर तक की दूरी तक छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में औद्योगिक इकाईयों की ओर से प्लास्टिक कचरा उठवाया जा रहा है। अभी तक 25 स्थानों में से 20 स्थानों से करीब 800 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा उठवा कर राजस्थान की सीमेंट फैक्टरी में भेजा जा चुका है।