फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anil name has started appearing for ministry from RLD quota

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: रालोद के कोटे से मंत्रालय के लिए शुरू हुआ अनिल का नाम, ये कई चेहरे भी चर्चा में

Mon, 04 Mar 2024 10:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : रालोद के कोटे से मंत्रालय के लिए अनिल का नाम शुरू हो गया है। इनके अलावा एक और नाम चर्चा में है। जानिए आखिर कौन-कौन से नाम चर्चा में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Anil name has started appearing for ministry from RLD quota
रालोद विधायक राजपाल और अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के कोटे से मंत्री बनाए जाने को लेकर नाम तय नहीं हुआ है। मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित बताया जा रहा है। इस बीच चर्चा हो गई है कि पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान का नाम भी चर्चा में है। इनके अलावा सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद का नाम भी चर्चा में है।

 

प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। देर रात तक हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम मंत्रालय की सूची में सबसे ऊपर माना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। साल 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन

दलितों को साधने के लिए चला दांव
रालोद ने अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने के लिए सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार का नाम मंत्रालय के लिए आगे किया है। इससे पहले बुढ़ाना विधायक रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और थानाभवन सीट से विधायक अशरफ अली का नाम सबसे आगे चल रहा था।

सहारनपुर के रहने वाले हैं अनिल
पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह शहर के अंकित  विहार में रह रहे हैं।

वहीं, रालोद से विधायक राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की चर्चा भी जोरों पर है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदीप गुड्डू के सहारे कई मंडल साधने की कोशिश की जाएगी। 

वहीं, सियासी गलियारों में शामली के थानाभवन से विधायक अशरफ अली के नाम की भी खूब चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको भी यूपी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सियासी गलियारों में अभी तो सिर्फ कई चेहरे को लेकर चर्चाएं चल रही हैं लेकिन, तस्वीर तो कल यूपी मंत्रीमंडल का विस्तार होने के बाद ही साफ होगी। 

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed