फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger erupted over cancellation of meeting without giving any reason

बिना कारण बताए बैठक निरस्त करने पर फूटा गुस्सा

Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over cancellation of meeting without giving any reason
रालोद विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि ने जताया विरोध, भाजपा नेताओं पर भी लगाए आरोप
विज्ञापन

तहसीलदार ने पांच जुलाई को बैठक का आयोजन करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख के अनुमोदन पर खंड विकास अधिकारी की ओर से बुलाई गई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को कारण बताए बिना निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना से ब्लॉक प्रमुख, समर्थक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का गुस्सा फूट गया। रालोद विधायक व विधान मंडल दल के नेता आदि ने बैठक निरस्त करने का विरोध किया। तहसीलदार ने पांच जुलाई को बैठक का आयोजन करने का आश्वासन दिया।
ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के अनुमोदन पर खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने 14 जून को एजेंडा जारी कर 29 जून को बैठक का आयोजन करने का प्रस्ताव पास किया था। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी और उनके पुत्र विनोद मलिक का आरोप है कि ठोस कारण बताए बिना 23 जून को बैठक को निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। उन्हें इसकी सूचना 25 जून को मिली। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी ने जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर बैठक निरस्त करने का कारण पूछा। ठोस कारण के बिना बैठक को निरस्त करना अवैध बताया। बैठक निरस्त होने से नाराज ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी और उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा आमंत्रित सदस्य बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचे और विरोध जताया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, बाल किशोर त्यागी व सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत आदि ने कहा कि बीडीओ भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इशारे पर काम कर रहे हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं। विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार रालोद समर्थक किसी भी ब्लॉक प्रमुख को विकास कार्य नहीं करने दे रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। आश्वासन दिया कि पांच जुलाई को बैठक का आयोजन करवाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन पर बीडीसी सदस्य, आमंत्रित सदस्य व रालोद नेता संतुष्ट हुए। इस दौरान गांव जौला के प्रधान हाजी जमशेद, जब्बार, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, संदीप उजलायन, संयम पवांर व नियम पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed