फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An accused was injured in a police encounter and arrested in Muzaffarnagar city

UP: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, अंतरराज्यीय पशु चोर हुआ घायल, दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार

Thu, 30 Jun 2022 01:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 01:02 AM IST
सार

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
An accused was injured in a police encounter and arrested in Muzaffarnagar city
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस की बुधवार को पिकअप सवार अंतरराज्यीय पशु चोरों के साथ सिसौना-बागोवाली मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर आसू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र जरीफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप में दो भैंस और एक लुवारा बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर मंडी कोतवाली के एसओजी टीम प्रभारी सुशील कुमार, मनेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ यह मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को एक बदमाश तो चकमा देकर जंगल में जा घुसा, जबकि दूसरा पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पिकअप से दो भैंस व एक लुवारा भी बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां को लहूलुहान हालत में देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत, देखिए मर्डर की खौफनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से शामली के कस्बा कैराना का निवासी है। वर्तमान में शहर कोतवाली के खालापार में नूर मस्जिद के पास रह रहा था। उसके साथी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश आसू उर्फ आस मोहम्मद अंतरराज्यीय पशु चोर है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed