फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amit Shah said that income of farmers increased by making policy on jaggery and sugarcane

Amit Shah Rally: गृह मंत्री अमित शाह बोले- गुड़ और गन्ने पर नीति बनाकर बढ़ाई किसानों की आय, पढ़िए पूरा भाषण

Wed, 03 Apr 2024 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

Amit Shah Rally : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुड़ और गन्ने पर नीति बनाकर किसानों की आय बढ़ाई है। अमित शाह का पूरा भाषण पढ़िए।

विज्ञापन
Amit Shah said that income of farmers increased by making policy on jaggery and sugarcane
मुजफ्फरनगर में अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने एमएसपी पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा खरीद करने का काम किया है। गुड़ व गन्ने के इस क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई। कांग्रेस सरकार ने गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विटल दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने 340 रुपये प्रति क्विंटल देने का काम किया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री ने कहा कि यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए ढेर सारे काम किए। गुड़ व गन्ने के इस क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई। भाजपा सरकार ने अब तक दो लाख 50 हजार करोड़ भुगतान किया है। पॉलिसी लाकर गन्ना किसान की आय बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 156 करोड़ लीटर एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है।

विज्ञापन

यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि वाला क्षेत्र
गृह मंत्री ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि वाला क्षेत्र है। यहीं से उन्होंने देश के किसानों की आवाज को उठाने का काम किया था।

इन स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
गृह मंत्री ने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। उन्होंने मंच से सुंदरलाल, हरदयाल, बिंशभर लाल और शांति दयाल के नाम गिनाकर उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'

विज्ञापन

गृह मंत्री दो बार बोले जाट बेल्ट
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में ही नारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जाट बेल्ट वालों की आवाज को क्या हुआ। आवाज मेरी बैठ गई है, आपकी नहीं। इसके अलावा यह भी कहा कि जाट बेल्ट से लोग आए हैं।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed