फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akshat Verma, Naman Jain CBSE 12th topper in Muzaffargan

साइंस में एसडी के अक्षत वर्मा, कॉमर्स में एमजी के नमन जैन टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Akshat Verma, Naman Jain CBSE 12th topper in Muzaffargan
जिले के टॉपर अक्षत वर्मा कों मिठाई खिलाती मां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साइंस में एसडी के अक्षत वर्मा, कॉमर्स में एमजी के नमन जैन टॉपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम में एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र अक्षत वर्मा जनपद में पहले नंबर पर रहा। साइंस वर्ग में उसने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिले में दूसरे स्थान पर एमजी पब्लिक स्कूल का नमन जैन रहा। कॉमर्स में उसने 98.6 अंक प्राप्त किए। कामर्स में वह जिले में पहले स्थान पर रहा। तीसरा स्थान साइंस वर्ग की होली एंजिल्स स्कूल की छात्रा अनुष्का गर्ग ने प्राप्त किया
एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र जिले में टॉपर रहा। छात्र अक्षत वर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले को टॉप किया है। साइंस वर्ग के छात्र अक्षत ने दूसरी बार अपनी श्रेष्ठता दिखाई है। दसवीं में भी उसने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसकी सफलता पर प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बधाई दी है। जिले में दूसरा और कॉमर्स वर्ग में पहला स्थान एमजी पब्लिक स्कूल के खतौली के मूल निवासी नमन जैन ने हासिल किया है। स्कूल के डायरेक्टर जीबी पांडेय ने नमन जैन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जिले में तीसरा स्थान साइंस वर्ग की होली एंजिल्स की छात्रा अनुष्का गर्ग ने पाया है। अनुष्का गर्ग साइंस वर्ग की छात्रा है और उसने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जनपद की टॉप टेन सूूची में 29 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर केे अचानक रिजल्ट जारी होने की घोषणा हुई। विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। हालांकि रिजल्ट घोषित होने के बाद दो घंटे तक छात्र-छात्रा भटकते रहे। साइट के नहीं खुलने से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का असर दिखाई दिया
मुजफ्फरनगर। इंटर का रिजल्ट घोषित होने पर कोरोना का असर साफ दिखाई दिया। इस बार स्कूलों में विद्यार्थियों की ज्यादा मौजूदगी नहीं रही। कुछ स्कूलों में तो ताला ही लटका रहा और गेट तक नहीं खोला गया। कोरोना को लेकर स्कूल स्टाफ भी डरा हुआ दिखाई दिया। अधिकांश स्कूल वालों ने परीक्षाफल घोषित होने के बाद भी विद्यार्थियों को स्कूल में नहीं बुलाया। उनके मोबाइल फोन और मेल पर परीक्षाफल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed