{"_id":"60db61428ebc3e0d9117c24d","slug":"agenda-prepared-for-the-meeting-of-the-municipality-board-muzaffarnagar-news-mrt5450907194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक के लिए एजेंडा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक के लिए एजेंडा तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड की छह जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार हो गया है। इस बैठक में शहर के विकास के लिए 204 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिलेगी। पालिका बोर्ड के सामने 69 प्रस्ताव रखे जाएंगे। प्रस्ताव में शहर के विकास की कई बड़ी योजनाएं शामिल की गई हैं।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने 2021-22 का बजट शहर के विकास को लेकर सपने पूरे करने वाला बजट तैयार किया है। उनकी तैयारी 204 करोड़ के बजट को बोर्ड की स्वीकृति दिलाने की है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बोर्ड शहर के विकास के कई बड़े प्रस्ताव पहली बार पास करेगा। जिला चिकित्सालय की बराबर में पालिका की जमीन में 82 लाख से 55 दुकानें बनाने का प्रस्ताव है। नई मंडी में बंद पड़े वार्ड कार्यालय में 13.5 लाख से दो हॉल बनाने का प्रस्ताव है, जिससे यहां लोग अपने कार्यक्रम आदि आयोजित कर सके और पालिका की भी आय हो। गांधी वाटिका के सुंदरीकरण पर 26 लाख खर्च होंगे। सरकुलर रोड पर राकेश टिकैत के घर के सामने पार्क में 3.96 लाख से आधुनिक कलर फव्वारे लगेंगे। पालिका के आउटसोर्सिंग के 118 कर्मचारियों को अब 253 के स्थान पर 337 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। अन्य सुविधा जोड़कर 391 रुपये प्रतिदिन इन्हें पड़ेंगे। ईओ हेमराज ने एजेंडा की सूचना सभी सभासदों को दे दी है।
ये होंगे खास प्रस्ताव
- शहर में बंदरों को पकड़कर बाहर छोड़े जाने की स्वीकृति
- नगर के छह प्रवेश करने के स्थानों पर बनाए जाएंगे स्वागतद्वार
- रुड़की रोड पर कूड़ास्थल के स्थान पर बनेगी मार्केट
- शहर के अंदर बने सभी डलावघरों को किया जाएगा समाप्त
- शहर की सभी सड़कों को किया जाएगा गड्ढामुक्त