फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After Mukhtar, Atiq wife now sanjeev Jeeva wife Payal is most wanted, reward declared

UP: अतीक-मुख्तार की पत्नियों के बाद अब जीवा की पत्नी पायल भी मोस्ट वांटेड, 25 हजार का इनाम घोषित

Sat, 02 Mar 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 12:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रही कुख्यात संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी भी अब मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो गई है। पायल माहेश्वरी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
After Mukhtar, Atiq wife now sanjeev Jeeva wife Payal is most wanted, reward declared
संजीव जीवा की पत्नी: पायल दाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रही कुख्यात संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पायल माहेश्वरी कई माह से फरार चल रही है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता अंसारी भी फरार चल रही हैं, दोनों पर इनाम घोषित है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के पटेल नगर निवासी मनीष गुप्ता ने 21 मई को 2022 में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, उसकी पत्नी पायल महेश्वरी, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, भांजे अमित माहेश्वरी, पूर्व सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर, पवन, शैंकी सहित नौ लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट व रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सभी आरोपियों पर पुलिस ने 25 अप्रैल 2023 को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिछ रही सियासी बिसात: गठबंधन से BJP व RLD की राह होगी आसान, इस फॉर्मूले से कई विधायकों की खुल सकती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट जाकर राहत पाने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कई बार गिरफ्तारी के प्रयास के बाद भी वह पकड़ी नहीं जा सकी है।

इस मुकदमे में संजीव जीवा भी नामजद था, लेकिन बीते वर्ष लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव जीवा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार पायल महेश्वरी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्ती: CAA को लेकर वेस्ट UP में पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 2019 में हुआ था बड़ा बवाल

इनके खिलाफ हुआ था मुकदमा
- पटेल नगर नई मंडी निवासी सचिन अग्रवाल पुत्र नरेंद्र अग्रवाल।
- नई मंडी निवासी अमित गोयल उर्फ अमित बौना।
- नई मंडी निवासी अमित माहेश्वरी।
- प्रेमपुरी निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा।
- नई मंडी निवासी शुभम बंसल।
- नई मंडी निवासी शैंकी मित्तल।
- शहर कोतवाली के मोहल्ला पंचमुखी निवासी प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर।
- नई मंडी निवासी अनुराधा माहेश्वरी पत्नी अमित माहेश्वरी।
- संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed