फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates gave memorandum to SDM

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates gave memorandum to SDM
न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर तहसील के मुख्य द्वार पर ताले लगाते अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ के अधिवक्ता ओमकार सिंह सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्यद्वार पर ताला लगाया। न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह ने 12 फरवरी को अपने आवास में आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक नही हुई। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को दिया। ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह वर्मा, महासचिव ओमपाल सिंह मलिक, विनय बालियान, बाबू सिंह राठी, श्यामवीर वर्मा, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, अवध बिहारी लाल गर्ग, एसपी मलिक, शोसिंह राणा, आबाद कुरैशी, मौहम्मद मियां, ईश्वर दयाल, संजय त्यागी व मौ. इलियास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed