{"_id":"604124fb8ebc3ed3a2401546","slug":"advocate-on-strike-lockout-muzaffarnagar-news-mrt5283582159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, तालाबंदी की
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन करते सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, तालाबंदी की
मुजफ्फरनगर। मेरठ के अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने चैंबरों की तालाबंदी करके कोर्ट परिसर गेट के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। इसके बाद में प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। उधर, जनपद में तहसीलों में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उप्र के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार और सिविल बार के अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद रख कर पूर्ण तालाबंदी की। किसी का भी चैंबर नहीं खुला। सिविल बार परिसर में भी तालाबंदी रही। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अधिवक्ता ओंकार तोमर आत्महत्या मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में एडीएम प्रशासन अमित सिंह को जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरुण शर्मा, सिविल बार के अध्यक्ष सुगंध जैन, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सीएम से इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करा कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने तथा परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान दोनों बार से जुड़े काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
खतौली में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे
खतौली। मेरठ के ओंकार सिंह तोमर आत्महत्या के मामले को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव कुवर सुलेमान खान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में राजवीर, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, सतसिंह, असद, रामचंद्र सैनी, कृष्ण कुमार, सत्यप्रकाश, सचिन आर्य, योगेश खारी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन करते जिला बार संघ के अधिवक्तागण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन