फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate dies in accident, policeman wife injured

हादसे में अधिवक्ता की मौत, पुलिसकर्मी पत्नि घायल

Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies in accident, policeman wife injured
हादसे में अधिवक्ता की मौत, पुलिसकर्मी पत्नी घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बाइक द्वारा पुलिसकर्मी पत्नी के साथ अपने घर जा रहे अधिवक्ता की बाइक गांव के लिंक मार्ग पर भैंसा-बुग्गी में रखे लोहे के पाइप से टकरा गई। जिससे दंपती घायल हो गए। गंभीर अवस्था में मेरठ ले जाते समय रास्ते में अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी का रहने वाला सचिन प्रताप सिंह (36) बुढ़ाना तहसील में अधिवक्ता था। उसकी पत्नी अनीता शामली जनपद के कांधला थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। बुधवार रात सचिन प्रताप बाइक द्वारा अपनी पत्नी अनीता को लेकर गांव जौला से अपने गांव कुरालसी जा रहा था। जौला-कुरालसी देवी रोड पर उसकी बाइक सामने जा रही भैंसा-बुग्गी में रखे लोहे के पाइप से टकरा गई। लोहे के पाइप सचिन प्रताप के सीने में लगने से दंपती बाइक सहित सड़क पर गिर गए। घायल अनीता ने घटना की सूचना अपनी ससुराल वालों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घायल सचिन प्रताप के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को बुढ़ाना के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गंभीर अवस्था में सचिन प्रताप को मेरठ रेफर किया गया। मेरठ चिकित्सालय ले जाते समय सचिन प्रताप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नही करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नोवर्क किया
बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सदस्य अधिवक्ता सचिन प्रताप सिंह का सड़क हादसे में निधन की सूचना पर बार एसोसिएशन बुढ़ाना ने शोक सभा की। शोक सभा में अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। दो मिनट का मौन रखकर दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से न्यायालयों में कार्य न करने का निर्णय लिया गया। सभी अधिवक्ता शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने गांव कुरालसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed