फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration will get land measured in SD market

Muzaffarnagar News: एसडी मार्केट में जमीन की पैमाइश कराएगा प्रशासन

Sun, 01 Jan 2023 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Administration will get land measured in SD market
- तहसीलदार सदर को नामित किया गया है नोडल अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों के विरोध के चलते सर्वे की प्रक्रिया रूक जाने के बाद अब प्रशासन ने एसडी मार्केट की पैमाइश कराने की योजना बनाई है। तहसीलदार सदर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उधर, एसोसिएशन को जवाब देने के लिए दी गई समय सीमा का सोमवार को आखिरी दिन है।
ईओ पालिका हेमराज सिंह ने बताया कि एसडी मार्केट कितनी जमीन पर इसकी पैमाइश कराई जाएगी। इसके लिए डीएम की ओर से तहसीलदार सदर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जल्द ही भूमि की पैमाइश के लिए पालिका और तहसील की टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी। उधर, एसोसिएशन के पदाधिकारी कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं। एसडी कालेज न्यू मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नामदेव, महामंत्री श्याम जसूजा पहले ही सर्वे का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
सनातन धर्म कालेज एसोसिएशन को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर मार्केट बनाने को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में सात दिन के अंदर मालिकाना हक के कागज दिखाने और पालिका की जमीन 70 साल से प्रयोग करने पर 190 करोड़ जमा करने के लिए कहा है। प्रशासन सर्वे की तैयारी में जुटा है, जबकि व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed