{"_id":"61d1edcfb3f1e30af75a73d7","slug":"administration-alert-regarding-chief-minister-s-program-devband-news-mrt571819539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जहां जनसभा स्थल पर पंडाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, वहीं हेलीपैड लगभग बनकर तैयार है। इन्हीं सब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को डीएम अखिलेश सिंह दूसरी बार देवबंद पहुंचे।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज के बगल में जनसभा स्थल को कवर्ड का कार्य तेजी पर चल रहा है। यहां विशाल मंच का एक हिस्सा लगभग तैयार किया जा चुका है। सोमवार दोपहर तक सभास्थल की सभी तैयारियां पूर्ण हो जाएगी। रविवार को डीएम अखिलेश सिंह सभा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम अखिलेश सिंह ने सभा स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से ही रेलवे रोड पर प्रस्तावित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पहली बार देवबंद आ रहे हैं, लोगों को उनसे क्षेत्र के लिए किसी नई सौगात भी मिलने का इंतजार है।
नगर ये समस्याएं है मुख्यमंत्री जी
देवबंद के लोग लंबे समय से खेल स्टेडियम की कमी महसूस कर रहे हैं, वहीं जनमंच का न होना, राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस कक्षाओं का संचालन और देवबंद में परिवहन निगम का डिपो बनना जैसे मांगे समय-समय पर उठाई जा रही हैं। अब योगी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भी लोगों की उक्त मांगे आज तक पूरा नहीं हो पाई। जिसका क्षेत्र के लोगों को मलाल है। अब लोगों को उम्मीद है कि शायद मुख्यमंत्री देवबंद आकर इन समस्याओं की तरफ ध्यान देकर उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे।