फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken on obstructing government work

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on obstructing government work
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

खतौली। गांव मढ़करीमपुर में एसडीएम ने बैठक कर किसानों को चेताया कि यदि किसी ने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के काम में रुकावट डालने का प्रयास किया, तब ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी शुक्रवार को गांव मढ़करीमपुर पहुंचे। उन्होंने जिन किसानों की जमीन रेलवे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में अधिकृत की गई है, उनके साथ बैठक की। एसडीएम ने उनसे वार्ता कर कहा कि कोई भी किसान डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के काम में बाधा उत्पन्न न करें। मुआवजे के लिए न्यायालय जाएं। अगर कोई भी किसान सरकारी कार्य को रोकता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने सभी किसानों से वार्ता की। जिससे किसान संतुष्ट नजर आए। वहीं दूसरी ओर भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत ने कहा कि पुनर्वास का अवार्ड नहीं हुआ है, इसलिए किसानों की जमीनों पर कब्जा लेने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अधिग्रहीत की गई अपनी भूमि का पूरा पैसा लेकर रहेंगे। आवश्यकता पड़ी तो किसान सामूहिक गिरफ्तारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed