फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken against the tempo driver who is seen uniform

Muzaffarnagar News: बिना वर्दी नजर आने वाले टेम्पो चालक पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 Feb 2024 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the tempo driver who is seen uniform
मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील मिश्रा ने बताया कि अगर कोई भी टेम्पों चालक बिना वर्दी के नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


शहर के टेम्पो स्टैंड पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील मिश्रा और यात्री कर अधिकारी इरशाद अली ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण सहारनपुर के सचिव ने टेम्पों चालक की वर्दी को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी ऑटो/टेम्पो चालकों को वर्दी पहननी पड़ेगी। इसमें चालक की पेंट व शर्ट स्लेटी रंग की होगी। चालक के जूते काले और जैकेट नीले रंग की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी चालक अपनी कलर कोड वाली वर्दी पहनकर ही टेम्पो चलाएं। बिना वर्दी वाले ऑटो चालकों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं कार्यालय में अपने वाहन को ट्रांसफर एवं फिटनेस संबंधित कार्य के लिए पहुंचने पर बिना वर्दी के काेई कार्य भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed