फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of gang rape with a teenager

नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का आरोप

Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape with a teenager
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही चार युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई गई। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव का एक ग्रामीण शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी व नाबालिग बेटा मौजूद थे। आरोप है कि देर रात पड़ोसी युवक छत के रास्ते घर में कूद गया। आरोप है कि तमंचे के बल पर उसकी नाबालिग बेटी को घर में बनी दुकान में ले गया। दुकान का दरवाजा खोलने पर बाहर खड़े तीन युवक भी अंदर आ गए। युवकों ने उसके नाबालिग बेटे के शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि चारों युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। दुष्कर्म के आरोपियों ने ग्रामीणों के सामने व पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग के बेहोश होने पर चारों युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण अपने घर पहुंचा। घटना की तहरीर नाबालिग के पिता ने फुगाना थाने में दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों के घर तथा ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed