{"_id":"6687a1f7861874b78504dd03","slug":"accident-in-muzaffarnagar-traveller-collides-with-truck-two-dead-12-injured-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Muzaffarnagar: ट्रक से टकराई ट्रैवलर, दो की मौत,12 घायल, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Muzaffarnagar: ट्रक से टकराई ट्रैवलर, दो की मौत,12 घायल, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे हरिद्वार
Fri, 05 Jul 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:04 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की माैत हो गई, जबकि 12 घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई ट्रैवलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि ये सभी लोग एक ट्रैवलर में सवार होकर हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान पुरकाजी क्षेत्र में ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
दिल्ली के शाहबाद डेरी निवासी एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैवल गाड़ी में हरिद्वार अस्थि विसर्जित करने जा रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र में हादसा होने पर दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शाहाबाद डेरी निवासी रजनी, संजय, सांगरी देवी, विजय, देवांसी, रितिक, विजय, रानी रचना, मीणा, रोहतास, मोनिका अपने परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार विसर्जित करने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुरकाजी में देहरादून बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायल उपचार कराने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।