फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ABVP leaders, members assault

अभाविप नेताओं-सभासदों में जमकर मारपीट

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ABVP leaders, members assault
अधिकारियों से उलझते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
टाउनहाल में नगर पालिका बोर्ड की बैठक समाप्त हुई ही थी कि बखेड़ा खड़ा हो गया। चेयरपर्सन को ज्ञापन देने आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं की सभासदों से तीखी झड़प हो गई। पालिका सदस्यों ने छात्र नेताओं को खदेड़ दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हमले में चार छात्र नेता घायल हो गए। छात्र नेताओं की तहरीर पर पुलिस ने चार पालिका सभासदों व पालिका कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक पालिका बोर्ड की बैठक चली। बैठक के कुछ देर बाद सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल और ज्यादातर सभासद चले गए। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी जीने से नीचे उतर रही थीं, तभी अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अनमोल मित्तल, जिला संयोजक राहुल शर्मा, शुभम सैनी, हर्ष, कलदीप दक्ष, आदित्य शर्मा, जतिन, शिवम, मयंक, नितिन, विक्रांत, सुमित बालियान, राहुल कादियान, अक्की त्यागी, निखिल कुमार आदि चेयरपर्सन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आए।
विज्ञापन


उन्हें देखकर चेयरपर्सन अपने कार्यालय में वापस आ गईं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और ईओ कुमार भूपेंद्र भी वहीं थे। छात्र नेताओं ने नगर पालिका के कॉलेजों की दुर्दशा का जिक्र किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए टाट पट्टी भी नहीं मिल रही। अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर लगे होने पर सवाल उठाए। उन्होंने चेयरपर्सन का घेराव करने की चेतावनी दी। एडीएम ने समझाया तो उनसे भी उलझने लगे। कुछ सभासद बीच-बचाव को आए तो मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र नेता ने सभासदों पर लिफाफे लेकर चुप हो जाने का आरोप लगा दिया। यह सुनते ही मामला बिगड़ गया। सभासदों ने छात्र नेताओं को दौड़ा लिया। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने चेयरपर्सन, एडीएम और ईओ को कक्ष से बाहर निकाला। सभासद और छात्र नेता मारपीट करते हुए पालिका के मुख्य गेट से बाहर तक पहुंच गए। बाद में भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचे छात्र नेताओं में शामिल अभाविप के जिला संयोजक राहुल शर्मा ने तहरीर दी।

कहा कि वे अपनी समस्या लेकर चेयरपर्सन को ज्ञापन देने गए थे। सभासद सरफराज, दिलशाद, आबिद, नदीम व कुछ पालिका कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की। उनके अलावा केशवपुरी निवासी अनमोल मित्तल, गांधी नगर के शुभम सैनी एवं रामलीला टिल्ला के हर्ष उर्फ हार्दिक घायल हुए हैं। उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

साजिश के तहत कराया हंगामा : अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने अभाविप नेताओं के हंगामे को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड 12 के भाजपा के सभासद नरेश चंद्र मित्तल का पुत्र अनमोल मित्तल नेतृत्व कर रहा था। वह इस मामले की जांच कराएंगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मामले को रखा है। उनसे जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के समय एडीएम प्रशासन भी वहीं मौजूद थे।  


मुझे जानकारी नहीं : नरेश चंद्र  
वार्ड 12 के सभासद नरेश चंद्र मित्तल का कहना है कि वह बोर्ड बैठक में शामिल थे। उनके सामने कोई ऐसा मामला नहीं हुआ और न ही इस तरह की कोई जानकारी है। चेयरपर्सन के आरोप का कोई औचित्य नहीं है। उनका पुत्र अभाविप से जुड़ा है। वह ज्ञापन देने गए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed