फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ABVP burns effigy of Tamil Nadu government

एबीवीपी ने तमिलनाडू सरकार का पुतला फूंका

Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
ABVP burns effigy of Tamil Nadu government
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले की छात्रा लावण्या के प्रकरण पर रोष प्रकट किया। शिवचौक पर एकत्र होकर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि ईसाई मशीनरी धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने के काम में लगी है।
विज्ञापन

छात्रा लावण्या पर दबाव बनाने एवं उसके मां-बाप को निशुल्क शिक्षा एवं रहन-सहन की व्यवस्था का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। स्कूल प्रशासन द्वारा लावण्या को प्रताड़ना दी गई, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। उसे न्याय दिलाने एवं एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री सहित 35 एबीवीपी कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर शिव चौक पर धरना-प्रदर्शन कर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सह मंत्री अंकित स्वामी ने कहा कि तमिलनाडु की दमनकारी सरकार द्वारा छात्राओं की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। संगठन मंत्री पारस चौधरी ने कहा की विद्यार्थी परिषद लावण्या कि न्याय की मांग को निरंतर जारी रखेगा एवं जन सामान्य तक लावण्या की आवाज को पहुंचाएगा। विभाग सह संयोजिका अंतिम शर्मा ने कहा तमिलनाडु सरकार में लड़कियां असुरक्षित हैं। नगर मंत्री सिद्धार्थ त्यागी, हर्ष हार्दिक, अनुभव भारद्वाज, अर्पित शर्मा, ज्योति, कोमल, शिवजीत, मयंक विकल, अभिनव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed