{"_id":"635b7b41f9d7836ac5732229","slug":"a-youth-has-shot-dead-in-khatauli-of-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: युवक की गोली मारकर हत्या, लाश की नहीं हुई शिनाख्त, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: युवक की गोली मारकर हत्या, लाश की नहीं हुई शिनाख्त, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Fri, 28 Oct 2022 12:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:18 PM IST
सार
Murder in Muzaffarnagar: खतौली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी लाश की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Murder in Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। खतौली में कोतवाली क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गांव का किसान कंचन सुबह करीब आठ बजे अपने नलकूप पर पानी चलाने के लिए गया था। इस दौरान उसने खेत में गोली लगा शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं चौकीदार बुधपाल और प्रधान कोमल के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर घाव के निशान भी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ