फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth has died in road accident on Meerut-Karnal Highway in Muzaffarnagar

दर्दनाक हादसा: आंखों के सामने चली गई बड़े भाई की जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Wed, 14 Sep 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में भाई की आंखों के सामने ही बड़े भाई की जान चली गई। वहीं इस हादसे को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई।

विज्ञापन
A youth has died in road accident on Meerut-Karnal Highway in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय गांव के पास सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना फुगाना के गांव लोई का रहने वाला सोनू (45) पुत्र ब्रजपाल बुधवार की सुबह अपने छोटे भाई मोनू (35) के साथ किसी काम से बाइक से बुढ़ाना जा रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय गांव के सामने सड़क किनारे रोडवेज की खड़ी बस से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी बस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मृतक सोनू की बहन मिथलेश पत्नी कृष्णपाल निवासी पीपलशाह थाना तितावी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें

नहीं पहना था हेलमेट, बच सकती थी जान
सोनू सबमर्सिबल बोरिंग का कार्य करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट पहने होता तो सिर में चोट न लगती, जिससे जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed