फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth has died in road accident in Muzaffarnagar and sad atmosphere in family, village

बुझ गया घर का चिराग: दर्दनाक हादसे में जवान बेटे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल, घटना से गांव में छाया मातम

Tue, 14 May 2024 05:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2024 05:25 PM IST
सार

Muzaffarnagar Accident News : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
A youth has died in road accident in Muzaffarnagar and sad atmosphere in family, village
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने कोतवाली में दी है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णपुरी निवासी वैभव शर्मा (25) पुत्र हरेंद्र शर्मा मंगलवार को पल्सर बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना आ रहा था। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर खतौली मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में वैभव शर्मा गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में युवक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान

बताया गया कि घटना की तहरीर मृतक की माता कविता ने कोतवाली में दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की माता की तहरीर पर अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। घटना से मृतक के परिवार में शोक छाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed