{"_id":"625afca4869ead584a20dd77","slug":"a-young-man-shot-abu-azhar-in-village-of-muzaffarnagar-ssp-reached-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : कहासुनी के बाद तमंचा लेकर आया युवक, फिर अबु अजहर को मारी गोली, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : कहासुनी के बाद तमंचा लेकर आया युवक, फिर अबु अजहर को मारी गोली, गांव में तनाव
Sat, 16 Apr 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:58 PM IST
सार
कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने गैर समुदाय के किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दो समुदाय के बीच का मामला होने के कारण गांव में तनाव है।
विज्ञापन
गांव सैदपुरा खुर्द में परचून की दुकान पर गांव निवासी वर्षीय अबु अजहर (15) पुत्र मेहरबान व गोली उर्फ प्रशांत (18) पुत्र प्रदीप सिंह सामान खरीद रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया। प्रशांत मौके से अपने घर चला गया। लेकिन चंद मिनट बाद ही वह तमंचा लेकर वापस दुकान पर पहुंचा और अबु अजहर को गोली मार दी। गोली अबु अजहर के सीने में लगी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां
विज्ञापन
वहीं जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना शरद चंद जोशी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच की।
यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।