फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man committed suicide after being troubled by debt in Budhana of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: कर्ज में डूबे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से छाया मातम, मरने से पहले वायरल किया था ये वीडियो

Wed, 21 Feb 2024 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में कर्ज में डूबे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, मरने से पहले युवक ने एक वीडियो वायरल किया था, जिससे अब खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
A young man committed suicide after being troubled by debt in Budhana of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले ग्रामीण का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों का आरोप है कि सूदखोर के ब्याज से परेशान होकर यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां का रहने वाला वहाब कुरैशी (38) का अपने ही गांव के किसी व्यक्ति से लेनदेन चला आ रहा था। उस पर काफी कर्ज हो चला था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को सूदखोर ने वहाब से ब्याज सहित अपनी रकम की मांग की।

विज्ञापन

आराेप है कि सूदखोर की रकम व ब्याज से तंग आकर वहाब ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में ग्रामीण को मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को देर रात उसकी मौत हो गई। वहाब का शव सुबह गांव हुसैनपुर कलां पहुंचा। ग्रामीणों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मरने से पहले ग्रामीण ने सूदखोर पर घंटों के हिसाब से ब्याज वसूल करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है।

यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

ग्राम प्रधान पति सरवर खान ने बताया कि मृतक मूल रूप से शामली जनपद के बनत गांव का रहने वाला था। सट्टा लगाने का आदी था। गांव में उसके परिवार का कोई नहीं रहता है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed