Muzaffarnagar: धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद पर किए वार, गंभीर हालत में दोनों को किया रेफर
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक युवक ने पहले धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला किया। फिर खुद पर भी कई वार किए। दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में एक युवक ने गृह कलेश में घटना को अंजाम दे डाला। उसने पहले पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में खुद को भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपा के गांव सीकरी निवासी साजिद ने गृह कलेश के चलते पहले पत्नी खुशनुमा के गले पर धारदार हथियार से वार किया फिर बाद अपने गले पर भी वार कर लिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने बताया कि घटना के बारे में अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज