{"_id":"62bc7ff53067fc2861343479","slug":"a-woman-was-murdered-by-sharp-weapon-in-muzaffarnagar-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Muzaffarnagar: रसोई में खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Muzaffarnagar: रसोई में खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, मचा कोहराम
Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
सार
रसोई में खाना बना रही महिला पर पीछे से वार कर हत्या कर दी गई। महिला पर धारदार हथियार से वार किया गया है। वहीं इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरा के मजरा कैलाशनगर में रसोई में खाना बना रही उर्मिला (65) की पीछे से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मृतक महिला घर में अकेली थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। पुलिस हमलावर की तलाश में जंगल में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार शाम बुजुर्ग महिला उर्मिला का बड़ा बेटा राजू गांव में दूध की डेयरी पर गया हुआ था, जबकि छोटा बेटा संदीप उर्फ छोटू किसी काम से सिकंदरपुर गांव गया हुआ था। वृद्ध महिला रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं छोटा बेटा घर लौटा तो रसोई और आंगन में खून बहता देख उसकी चीख निकल गई। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। इस दौरान चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए। रसोई में उर्मिला का शव पड़ा हुआ था। महिला के हाथों पर भी चोट के निशान मिले हैं। रतनपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के छोटे बेटे संदीप ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder Photos: दीन मोहम्मद की हत्या से पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, जंगल में पड़ी मिली लाश, जल्द खुलेगा राज
सीओ बुढ़ाना विनय गौतम आसपास के थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया। उन्होंने पहले वारदात के खुलासे की मांग की।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर तहसीलदार खतौली आरती यादव भी मौके पर पहुंचीं। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं ग्रामीण 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार आरती यादव ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने एक हफ्ते में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम द्वारा एक हफ्ते में हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन और तहसीलदार आरती यादव द्वारा प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।