Murder: बेटी की शादी से पहले पिता को उतारा मौत के घाट, मध्य प्रदेश में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
Muzaffarnagar Murder : मुजफ्फरनगर के बुड़ीना कलां गांव के एक व्यक्ति की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक की बेटी की शादी दिसंबर में होनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी पशु व्यापारी धर्मेंद्र पुत्र रिसम पाल सिंह की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र की हत्या की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि दीपावली से पहले पांच अक्तूबर को धर्मेंद्र परिवार को बताए बिना गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, फोन लोकेशन के आधार पर जांच हुई तो मध्य प्रदेश के जंगल में उसका शव बरामद हुआ। हत्या के आरोपी गांव के ही बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
बताया गया कि गांव के अनेक लोग मध्य प्रदेश में कोल्हुओं पर काम करते हैं। उन्हीं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। उधर, मृतक धर्मेंद्र की बेटी की आठ दिसंबर को शादी होनी है।
यह भी पढ़ें: Deoband: योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा हलाल ट्रस्ट, सीईओ नियाज अहमद ने पाबंदी को बताया गलत