फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A girl who filed a false case of religious conversion and rape has been arrested

Muzaffarnagar News: धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A girl who filed a false case of religious conversion and rape has been arrested
मुजफ्फरनगर। धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती को शहर कोतवाली ने गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बीस अप्रैल को हरिद्वार क्षेत्र निवासी युवती ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि एक युवक उसे प्रेमजाल में फंसा कर मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला में एक मकान में लेकर आया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन भी कराया था। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने मामले की जांच की थी। जांच में मामला हनी ट्रैप का सामने आया। युवती अपने साथी दधेडू निवासी शाहनवाज व पुरकाजी क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला के पूर्व प्रधान सदाकत के साथ मिलकर युवक से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही थी। पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही थी, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को 15 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी युवती को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed