{"_id":"6217ce6f260241213c2c29e8","slug":"a-drunken-youth-fired-on-a-minor-dispute-a-young-man-injured-muzaffarnagar-news-mrt5782229161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर शराबी युवक ने चलाई गोली, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद पर शराबी युवक ने चलाई गोली, एक युवक घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार देर शाम युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। दूसरे पक्ष का एक युवक नाक पर छर्रा लगने से घायल हुआ है। घायल को प्राईवेट अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। मामला दो समुदाय के युवकों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
थाना प्रभारी बताया कि क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी हेमंत शराब पीकर गांव में गया था। उसके घर के सामने से राजा पुत्र अबुल हसन व उसके कुछ साथी जा रहे थे। दोनों पक्षों का किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद में कहासुनी व गाली गलौज होने पर हेमंत अपने घर चला गया और उसने छत पर चढ़कर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान नाक पर छर्रा लगने से राजा घायल हो गया। राजा के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर जा पहुंचे।
उधर, फायरिंग कर आरोपी हेमंत मौके से फरार हो गया। चूंकि मामला दो समुदाय के युवकों के बीच का था तो तनाव बन गया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से परिजन घायल युवक को उपचार के लिए नगर के प्राइवेट अस्पताल ले गये। वहां उसे भर्ती कराकर उपचार दिलाया जा रहा है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं है। घायल की हालत में सुधार है। गांव में पुलिस तैनात है।