फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर बदनीयती से महिला के कपड़े फाड़े

घर में घुसकर बदनीयती से महिला के कपड़े फाड़े

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। एक महिला ने तीन लोगों पर बदनीयती से कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर के एक मुहल्ला निवासी महिला शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बताया कि उसका पति रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि मुहल्ले की ही तीन लोग उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। महिला ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर में मौजूद थी। आरोप है कि आरोपियों ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसे बदनीयती से दबोच लिया। आरोपियों ने उसके कपडे़ फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरशराबा सुनकर दो बेटियों के मौके पर पहुंच जाने के चलते आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप रंजिशन भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को तलब करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed