फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो लाख सिलेंडर जब्त करने की तैयारी

दो लाख सिलेंडर जब्त करने की तैयारी

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक रसोई पर कई कनेक्शन रखने वाले लोगों पर पेट्रोलियम और गैस कंपनियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस वितरकों को उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर सिलेंडर की जांच करने के आदेश दिए हैं। एक रसोई पर एक से अधिक कनेक्शन होने पर सिलेंडर जब्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कंपनी भी अपने स्तर पर जांच कराएगी। वितरक द्वारा कराई गई जांच में लापरवाही मिलने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उप्र में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। कुछ परिवारों ने कई गैस कंपनियों से दो या अधिक कनेक्शन लिए हुए हैं। इस कारण गैस के नए कनेक्शन भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। गैस कंपनियां कालाबाजारी का मुख्य कारण भी अतिरिक्त गैस कनेक्शनों को ही मानकर चल रही हैं। वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड व शामली आदि जिलों में गैस वितरकों द्वारा कराई गई जांच में अभी तक इंडेन, भारत व एचपी कंपनी के लगभग दो लाख से अधिक कनेक्शन इस श्रेणी में शामिल पाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के गैस वितरकों की माने तो पूरे जिले में 6 हजार कनेक्शन फर्जी पाए गए हैं। एक ही पते पर कई कनेक्शन लिए हुए हैं।
विज्ञापन

- फर्जी तरीके से लिए गए गैस कनेक्शनों की समय समय पर जांच चलती रहती है। अभी भी जारी है। एक पते पर दो या उससे अधिक कनेक्शन बंद होंगे।
पवन सोनी, अध्यक्ष, गैस वितरक फेडरेशन उप्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed