{"_id":"59c563b34f1c1bb1688b64bb","slug":"91506108339-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में धूल फांकती फाइल देख भड़की मैडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में धूल फांकती फाइल देख भड़की मैडम
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तरों में धूल फांकती फाइल देख भड़की मैडम
मुजफ्फरनगर। जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव परिवहन अनुराधा शुक्ला ने शुक्रवार को बीएसए ऑफिस, रोडवेज का निरीक्षण किया। दफ्तरों में धूल फांकती फाइल देख वह खफा हो गईं। अधिकारियों से फाइलों का नियमित रखरखाव करने और कागजी कार्रवाई का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए।
प्रमुख सचिव परिवहन सबसे पहले विकास भवन पहुंची। यहां से वह सीधे बीएसए ऑफिस के लिए रवाना हुई। बीएसएस ऑफिस में उन्होंने एक-एक कर सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। लिपिक राजीव शर्मा के कमरे में अव्यवस्था पर वह नाराज दिखाई दी। फाइलों पर जमी धूल, अलमारी में पड़ी गंदगी, कागजों का सही रखरखाव नहीं होने पर उन्होंने लिपिक के साथ बीएसए से भी जवाब तलब किया। फाइलों में कुछ कागजों को जान बूझकर लटकाने का मामला भी सामने आया। शुक्ला ने लिपिक को कार्य प्रणाली में सुधार के लिए कहा। बीएसए से कहा कि वह अपने सभी लिपिकों के कार्य पर पैनी नजर रखे। शुक्ला ने लिपिक बलबीर के कार्यालय की फाइल देखने के साथ उनसे एडेड स्कूलों में पैसा भेजने का तरीका पूछा। उन्होंने आफिस के ऊपर और नीचे के दोनो शौचालय भी देखे। बीएसए को खास हिदायत दी कि ऑफिस में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके बाद वह सीधे रोडवेज पर पहुंची। यहां उन्होंने शौचालय में गंदगी देखी। उन्होंने एआरएम बीपी अग्रवाल से कहा कि शौचालय में नियमित सफाई होनी चाहिए। अनुबंधित बसों का रजिस्टर फटा हुआ होने पर शुक्ला नाराज हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एआरएम ऑफिस में भी उन्होंने साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव पुरबालियान में मल्टी सेक्टोरल स्कीम में बनाए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य देखा। गांव में पीएचसी की हालत भी देखी। उनके साथ डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अंकित अग्रवाल भी रहे।
विज्ञापन
एक्सईएन गंगा से जवाब तलब
मुजफ्फरनगर। जिले की नोडल अधिकारी की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सिंचाई विभाग के एक्सईएन गंगा से जवाब तलब किया गया है। प्रमुख सचिव परिवहन ने सीडीओ को कार्रवाई करने के लिए कहा। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने उनसे मिटिंग में गायब रहने का कारण पूछा है।
-