{"_id":"59725ba94f1c1b29028b4626","slug":"91500666793-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वगौत्र वैश्य सभा समर्थन में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वगौत्र वैश्य सभा समर्थन में आई
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य सभा ने रोष जताया
मुजफ्फरनगर। सर्वगौत्र वैश्य सभा राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के समर्थन में आ गई है। वैश्य सभा ने आरोप लगाया कि नरेश अग्रवाल को सही तरीके से अपनी बात नहीं रखने दी गई। उनके वक्तव्य को बेवजह तूल देकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
दक्षिणी कृष्णापुरी में हुई समाज की बैठक में संयोजक सुनील तिरपड़ी ने कहा कि सर्वोच्च सदन में एक वरिष्ठ सांसद को अपनी बात पूरी रखने की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल अपनी बात आधी कह पाए थे और उनको बोलने नहीं दिया गया। उनके द्वारा बताई जा रही बात को गलत ढंग से प्रचारित किया गया। सदन को उनकी पूरी बात सुननी चाहिए थी। आज कुछ लोग उन्हें बदनाम करने में लगे हैं। उनकी बात को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इस पर वैश्य सभा अपना रोष प्रकट करती है। सुशील गोयल, पवन अग्रवाल, सुधीर बंसल, शिवकुमार सिंघल, तरुण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल, अनिल सिंघल, संजीव कुमार, अंकित गोयल, सेवाराम गर्ग, अतुल गोयल, प्रतीक गोयल, कार्तिक गोयल आदि रहे।