{"_id":"5b12e6dd4f1c1ba76e8b5d7b","slug":"81527965405-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में मचाई तबाही, पेड़ों और बिजली के खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में मचाई तबाही, पेड़ों और बिजली के खंभे गिरे
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम की फसल को नुकसान पहुंचा
चरथावल। आंधी और तेज बारिश ने क्षेत्र में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्रवासियों ने नुकसान की भरपाई की मांग राजस्व विभाग से की है। विद्युत आपूर्ति 18 घंटे से ज्यादा ठप होने से लोगों के सामने पेयजल समस्या खड़ी हो गई है।
शुक्रवार शाम आंधी के साथ तेज हवाओं ने सड़कों पर पेड़ों के टूटने से घंटों रास्ता जाम रहा। रोहाना, थानाभवन और मुजफ्फरनगर मार्ग पर लिपटस और पापुलर के सैकड़ों पेड़ टूटकर सड़क पर बिछ गए। कस्बे समेत करीब दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पेड़ों की चपेट में आने से ठप हो गई। चौकडा, पावटी, दहचंद, कुटेसरा, अलावलपुर समेत दर्जनों गांव में आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। थानाभवन, रोहाना और मुजफ्फरनगर मार्ग पर हजारों पेड़ सड़कों पर टूटकर बिछ गए। आसपास के ग्रामीणों से पूरी रात लकड़ियों को एकत्र कर पूरे साल के घरेलू ईंधन का इंतजाम कर लिया। शनिवार सुबह होने पर सिर्फ पत्ते ही नजर आए। जलालाबाद से आने वाली विद्युत लाइन पर सैकड़ों पेड़ टूटकर गिरने से शुक्रवार रात से ही कस्बे और गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। जेई ओपी कुशवाहा ने बताया कि चरथावल नहर किनारे आंधी में एक पेड़ टूटने से हादसा होने से बच गया। कर्मचारी 22 किलोमीटर लंबी लाइन से टूटे पेड़ों को हटाने में जुटे हुए हैं। चौकड़ा नहर पुल के पास नगर पंचायत का प्रवेश द्वार भी आंधी में टूटकर सड़क पर गिर गया।