{"_id":"5a64e3244f1c1b6d268b5ac1","slug":"81516561188-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने उठाई समस्याएं
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। झांसी की रानी निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में सहारनपुर से आए नकलीराम सैनी ने कहा कि माध्यमिक की तरह पुरस्कार प्राप्त बेसिक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष की जानी चाहिए। यूपी परिवहन की एसी बसों में भी शिक्षकों को सुविधा मिलनी चाहिए। परिजनों को सरकारी नौकरी में वेटेज दिया जाए। प्रांतीय कोषाध्यक्ष ब्रहमपाल राठी, प्रांतीय संयुक्म मंत्री ऋषिपाल सिंह ने एक फरवरी को प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। बैठक में हकीमुद्दीन, रामनाथ सैनी, जयपाल सिंह, रेखा सैनी, सीताराम, एसके गुप्ता, दयावती, रणधीर सिंह, राजेश्वरी देवी, गीता देवी, सईदुद्दीन, जयभगवान शर्मा, सुरेश चौधरी, विनोद कुमार आदि रहे।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के जैन कन्या इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव होना है। दबाव बनाने के लिए पेंशन बहाली को आंदोलन को तेज करना होगा। एक महा सम्मेलन 22 फरवरी को बागपत के रंजीत सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट में होगा। जिला संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। अजय कुमार, देवेंद्र शर्मा, अमित रुहेला, अजहर साबिर, प्रिया माहेश्वरी, किरण, अंकिता उपाध्याय, दिनेश चंद्र यादव, शालिनी, अजयपाल सिंह, रमेश चंद, अमृतपाल डागर आदि रहे।
सीताराम अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा इंटर कॉलेज नरा जडौदा प्रबंध समिति के चुनाव में सीताराम अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश शर्मा प्रबंधक, हरेंद्र कुमार उपप्रबंधक, नरेश विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी में सदस्य बिजेंद्र कुमार, पंकज मोहन, राकेश, नकुल, रामभजन, ओंकार सिंह आत्माराम बनाए गए। चुनाव विभागीय पर्यवेक्षक विनय यादव की देखरेख में हुआ।