फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं ने उठाई शौचालय की मांग

महिलाओं ने उठाई शौचालय की मांग

Thu, 03 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने उठाई शौचालय की मांग
महिलाओं ने उठाई शौचालय की मांग
विज्ञापन

रोहाना। क्षेत्र के ग्राम बधाई खुर्द में पंचायत घर पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत सुलभ शौचालय बनाए जाने ने की मांग उठाई है।

क्षेत्र के ग्राम बधाई खुर्द में पंचायत घर पर आयोजित पंचायत में गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत गांव में शौचालय बनवाने की मांग रखी। उर्मिला, राजवीरी, मनीषा, ओमवती, सोहनबीरी, अंगूरी, बाला आदि महिलाओं का कहना था कि शौचालय बनवाने में विभागीय अधिकारी कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा विधवा पेंशन, राशन का गेहूं, चावल, गैस चूल्हा नहीं मिलने पर अधिकारियों पर उपेक्षा करने के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि गांव में रोडवेज की बस की सुविधा न होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। डीलर गेहूं, चावल, तेल ब्लैक में बेच रहा है। इसमें पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसके अलावा पंचायत में मौजूद गांव के अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सांसद ने विकास के लिए घोषणाएं की थी, लेकिन अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष में देवबंद मिल से आ रहे दूषित पानी के कारण 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की भी जांच कराने की मांग की गई। पंचायत का नेतृत्व अवधेश ने किया। गांव के महक सिंह, साहब लाल, सुखबीर, चमन सिंह, राजेन्द्र, अनुज, सुरेंद्र, राजसिंह, राजकुमार, लोकेंद्र ने भी गांव की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed