फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हफें अपनी बेटियों को संस्कारित करना है-राष्ट्रीय अध्यक्ष

हफें अपनी बेटियों को संस्कारित करना है-राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हफें अपनी बेटियों को संस्कारित करना है-राष्ट्रीय अध्यक्ष
खतौली। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर के प्रवचन हाल में भारतीय जैन संगठना द्वारा वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के पदाधिकारी मोहित जैन शामली ने किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्लपारिक पूना वालों ने कहा कि संस्थाएं ध्येय निर्धारित करके कार्य करती हैं। संगठना एक सामाजिक संगठन है। शांतिलाल मुथा ने 1985 में पूना में संस्था की स्थापना की थी। आज शिक्षा ही विकास का एक मात्र साधन है। समाज को हमें प्रगति पथ पर आगे बढ़ना है। व्यापार तकनीकी युक्त हो गए हैं। भविष्य में विकास हेतु दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव लाने होंगे। इंदौर में भी एक विशाल वर्कशाप का आयोजन प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। बालिका सशक्तिकरण के बारे में मनोज बाकलीवाल, कुमार मंगलम, शैलेश, मोहित ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को संस्कारित करना है। साहसी बनाना है, आत्मविश्वास बढ़ाना है। चुनौती का सामना साहस से करना है। समाज प्रतिकार करना सीखे। हम स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम के द्वारा बेटी को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना सिखा रहे हैं। बच्चों को सही गलत के विषय में चयन करना सिखाना है। सकारात्मक सोच के साथ तकनीकी प्रयोग सीखना है।
विज्ञापन

व्यापारिक उन्नति वर्कशाप के लिए अनुपम आढ़ती व सुदेश सराफ को संयोजक बनाया गया। शैक्षिक उन्नयन के लिए राजकुमार जैन व अजय प्रवक्ता प्रभारी नियुक्त किए गए। बालिका जागरूकता व शैक्षणिक विकास के लिए रजनी जैन प्रवक्ता के संयोजन में कार्यक्रम संचालित होंगे। इस अवसर पर सुधीर आढ़ती, रामकुमार, सुनील ठेकेदार, नीरज जैन प्रवक्ता, योगेंद्र, कुलदीप, पारस, मुकेश आढ़ती, राहुल, पंकज महलका, अनुपम, अनिल, मनोज, रीतु, पारुल, मीनू, ललिता, पिंकी, रजनी प्रवक्ता, राखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed