फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कला उत्सव में लाला जगदीश स्कूल फर्स्ट

कला उत्सव में लाला जगदीश स्कूल फर्स्ट

Sat, 23 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कला उत्सव में लाला  जगदीश स्कूल फर्स्ट
कला उत्सव में लाला जगदीश स्कूल प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के बैनरतले राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में आयोजित कला उत्सव 2017 के विद्या दृष्य कला की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज को पहला स्थान मिला। छात्र-छात्राओं की कला को सभी ने सराहा।

कला उत्सव 2017 का शुभारंभ 15 सितंबर से हुआ था, जिसका समापन शुक्रवार 22 सितंबर को हुआ। विद्या दृश्य कला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेश शर्मा, अनिल कुमार, सुचित्रा सैनी, मीनाक्षी आर्य रही। आयोजन समिति में पीयूष शर्मा और प्रवीण सैनी रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनेश कुमार और जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता में विजयी टीमों की घोषणा की। समाजसेवी बीना शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों की टीम को मिला। दूसरे स्थान पर बरला इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज की टीम रही। तीसरे स्थान पर केके इंटर कॉलेज बघरा के विद्यार्थी रहे। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में मनोज सिंह, अशोक कुमार, विनोद वर्मा, सीमा गुप्ता, शालिनी ठाकुर, सुशीला सिंह, सुषमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed